पेशाब बार-बार आए या रुक-रुक कर आए तो आजमाएं ये 8 घरेलू नुस्खे

पेशाब बार-बार आए या रुक-रुक कर आए तो आजमाएं ये 8 घरेलू नुस्खे

सेहतराग टीम 

पेशाब में संक्रमण होना या मूत्र विसर्जन के दौरान कई समस्याएं होना आम बात हो गयी है। आज के समय हर तीसरा व्यक्ति इस समस्या से परेशान है। खासतौर 50 साल की उम्र के बाद यह समस्या अक्सर लोगों में देखने को मिलती है। अमूमन देखा जाता है कि 50 वर्ष की उम्र पार करते ही महिलाओं व पुरुषों में बार-बार लघुशंका की शिकायतें शुरू हो जाती है, इसके अलावा पेशाब में संक्रमण की समस्याएं भी देखने आती हैं। समय पर सटीक इलाज और सावधानी के अभाव में यह बीमारी लगातार बढ़ती जाती है। बुजुर्गों में मुख्यत: इसका कारण पेशाब में इंफेक्शन होना ही होता है। इसके अलावा महिलाओं में मासिक चक्र के बंद होने के बाद हार्मोन में परिवर्तन, गलत खान-पान एवं मधुमेह भी एक खास वजह होती है। पेशाब से जुड़ी इस तरह की समस्याओं से करीब 50 फीसदी से ज्यादा पुरुष, 60 फीसदी से ज्यादा महिलाएं प्रभावित होती हैं। ऐसे इसका इलाज करना काफी महत्वपूर्ण है। आज हम आपको इस आलेख में ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताऊंगा जो पेशाब से जुड़ी समस्याओं में काफी कारगर हैं।

पढ़ें- जानें, सर्दियों में आपके काम आने वाले सरसों के तेल के फायदे व कुछ रोचक तथ्य

  1. अगर इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मूली का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। मूली के नियमित प्रयोग पेशाब से जुडी समस्याओं से राहत मिलती है। 
  2. आंवले के सूखे चूर्ण को गुड़ के साथ मिलाकर खाएं, पेशाब खुलकर आने लगेगा।
  3. तीन ग्राम जवाखार और मिश्री का पानी साथ सेवन करें। पेशाब से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलेगा।     
  4. जामुन की गुठली और बहेडे का छिलका को बारीक पीस लें और रोज चार ग्राम आठ दिन तक रोज पानी के साथ सेवन करें, बार बार पेशाब आना बंद हो जायेगा।
  5. राई, काले तिल, कलमी शोरा टेसू के फ़ूल और दालचीनी को बराबर मिलाकर चूर्ण बना लें। रोज दो ग्राम सुबह-शाम शहद के साथ खाने पर पेशाब संबंधी रोगों से छुटकारा मिलेगा।
  6. बबूल के गोंद को घी के साथ भून लें और रोज सुबह मक्खन के साथ सेवन करें, बहुमूत्र रोग से छुटकारा मिलेगा। 
  7. अदरक का ताजा रस सेवन करने से रुका हुआ मूत्र जल्दी बाहर निकल जाता है और साथ ही बहुमूत्र की शिकायत भी दूर होती है।
  8. पिस्ता 6 दाने, तीन दाने मुनक्का एयर तीन दाने काली मिर्च के सुबह शाम चबाकर खाएं, लगभग 15 दिन इसका सेवन करने से पेशाब बार-बार नहीं आएगा।

पढ़ें- जानें सर्दियों में बार-बार क्यों लगती है पेशाब

ये धरेलू नुस्खे पेशाब की समस्याओं में काफी कारगर हैं। लेकिन अपने डॉक्टर से परार्मश जरुर लें।

 

इसे भी पढ़ें-

दमा से राहत दिलाएंगे ये आसान आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे, आजमाएं जरूर

आंखों के नीचे बने काले निशान को इन तरीकों से दूर करें

कब्ज की समस्या में तुरंत राहत देगें ये घरेलू उपाय, आज ही आजमाएं

सर्दियों में गले की खराश से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

ठंड में बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये 5 चीजें

 

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।